Tuesday , August 18 2026
Breaking News

अयोध्या में श्रीराम के विराजते ही लुधियाना में प्रज्वलित हो उठेंगे 11 हजार दीये, 700 मंदिरों की बदलेगी तस्वीर

लुधियाना, (PNL) : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लुधियाना भी तैयारी में जुटा है। उधर, अयोध्या के मंदिर में श्रीराम विराजेंगे और इधर लुधियाना के दरेसी में दीवाली मनाई जाएगी। 11 हजार दीपकों की दीपमाला का दृश्य देखते ही बनेगा।

लुधियाना के 700 मंदिरों में दिखेगी छटा

इसके अलावा महाआरती में हजारों रामभक्तों की ऐतिहासिक दिन में भावना देखते बनेगी। उक्त बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल के प्रचारक कन्हैया ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस गौरवमयी पल के गवाह बनने वाले भक्तों को स्वयं पर भी गर्व होगा। शहर में अक्षत के साथ निमंत्रण देने की योजना के कर्ताधर्ता ने कहा कि 22 जनवरी को लुधियाना के 700 मंदिरों की छटा देखते बनेगी।

इसके लिए प्रत्येक मंदिर के संचालकों को 15 से 21 जनवरी तक मंदिरों की साफ सफाई और उसकी विशेष सज्जा करने को कहा है। मंदिरों में दीपमाला के साथ अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए विशाल स्क्रीन लगाने की तैयारी चल रही है। मंदिरों में उस दिन कार्यक्रम के बाद लंगर की भी व्यवस्था हो रही है।

रामभक्तों को इस ऐतिहासिक पल के लिए अलग-अलग ढंग से प्रेरित किया जा रहा है। लुधियाना शहर में 17 जनवरी को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए रामभक्तों से अपील की गई है। श्रीराम की प्रतिमा के साथ डिवीजन नंबर तीन से निकली शोभायात्रा चौड़ा बाजार होते हुए दरेसी पहुंचेगी। शोभायात्रा को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!