Sunday , August 23 2026
Breaking News

न्यूयॉर्क में कपूरथला के युवक का मर्डर, पिज्जा डिलीवरी के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

कपूरथला, (PNL) : कपूरथला के गांव जब्बोवाल के रहने वाले 28 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरदीप सिंह पियारा लाल का बेटा था और करीब 13 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में गुरदीप सिंह पिज्जा डिलीवरी करने गया था। इसी दौरान एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लूट के इरादे से हत्या का आरोप

परिवार का आरोप है कि गुरदीप सिंह को लूटपाट के इरादे से निशाना बनाया गया। मृतक के पिता पियारा लाल के मुताबिक, गुरदीप भारी कर्ज लेकर अमेरिका गया था और वहां पहुंचने के बाद उसने काफी संघर्ष किया। परिवार के बेहतर भविष्य के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा था।

गुरदीप की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव जब्बोवाल पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

परिवार ने पंजाब सरकार और भारत सरकार से अपील की है कि गुरदीप सिंह के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही अमेरिकी प्रशासन से संपर्क कर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

परिवार के मुताबिक, गुरदीप सिंह अविवाहित था। उसके पिता और भाई डीजे का काम करते हैं। परिवार ने कहा कि बेहतर भविष्य का सपना लेकर विदेश गया उनका जवान बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मुंबई के भूलेश्वर में बड़ा हादसा, 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, 5 घायल

न्यूज डेस्क, (PNL) : मुंबई के भूलेश्वर में गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ा …

जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल, अचीवर्स ग्रुप के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

जालंधर, (PNL) : जिमखाना क्लब चुनावों के लिए शनिवार को औपचारिक रूप से अपने नामांकन …

एक पैर गंवा चुके रमन कुमार को मिली जिंदगी जीने की नई राह, मोहिंदर भगत ने किया ये काम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भार्गव कैंप निवासी रमन कुमार के लिए उस समय जिंदगी बेहद मुश्किल …

पंजाब के सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने इस बड़े अधिकारी को भेजा कानूनी नोटिस, ये है मामला

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने …

मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत, डॉ. गुलज़ार मोहम्मद समेत तीन आज़ाद नगर पार्षद आप में शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार मज़बूत हो रही है। शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!