Sunday , October 11 2026
Breaking News

अमृतसर में पुलिस ने सादी वर्दी में इंजीनियर को उठाया:रिवॉल्वर दिखा गाड़ी में डालकर ले गए; पिता ने थाने में किडनैपिंग की कंप्लेंट दर्ज कराई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक 26 वर्षीय युवक को रास्ते से उठा लिया गया। परिवार का कहना है कि वह दूध लेने के लिए बाजार गया था, इसी दौरान उसे 4 लोग रिवॉल्वर की नोक पर गाड़ी में बैठा ले गए। मौके पर उसके साथ मारपीट की गई।परिजन ने बताया है कि युवक सिविल इंजीनियर है। कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई है। वारदात के समय वह अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसकी गर्दन पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। इसकी जानकारी लोगों ने परिवार को दी।हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक का कोई किडनैप नहीं हुआ है। उसके खिलाफ केस दर्ज था, जिसे लेकर पुलिस ने ही उसकी गिरफ्तारी की है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • प्राइवेट गाड़ी में जबरन उठा ले गए: युवक की पहचान बीर गुनीत सिंह के रूप में हुई है। वह न्यू जवाहर नगर का रहने वाला है। उसके पिता सरबजीत सिंह ने बताया कि रविवार को शाम करीब साढ़े 3 बजे उनका बेटा दूध लेने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे को कुछ लोग प्राइवेट गाड़ी में जबरन उठाकर ले जा रहे हैं।

  • आईफोन छीना, गाड़ी भी ले गए: सरबजीत सिंह ने बताया- 4 लोग प्राइवेट स्विफ्ट कार में आए थे और उनके पास रिवॉल्वर थी। इन लोगों ने मेरे बेटे को पकड़कर गाड़ी में बैठाया और उसके साथ मारपीट भी की। घटना के समय मेरा बेटा अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। उसका आईफोन भी मौके से छीन लिया गया। बेटे की i20 कार भी साथ ले गए।

  • पुलिस से जानकारी नहीं मिली तो 112 पर शिकायत दी: उन्होंने कहा कि घटना के बाद परिवार ने पहले थाना बी-डिविजन में सूचना दी, लेकिन वहां बताया गया कि उनका बेटा उनके पास नहीं है। इसके बाद ए-डिविजन, CIA स्टाफ और STF में भी तलाश की गई। पुलिस से जानकारी नहीं मिलने पर 112 नंबर पर भी शिकायत की गई।

  • CCTV में दिखने के बावजूद मुझे जानकारी नहीं दी गई: सरबजीत सिंह ने बताया- रात करीब 9 बजे SHO उनके साथ गए और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले गए। CCTV में गाड़ी दिखाई देने के बावजूद मुझे पूरी जानकारी नहीं दी गई और मुझे वहां से बाहर कर दिया गया। मेरा बेटा 26 साल है। उसने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। उसकी पत्नी नर्सिंग कर रही है।

  • पहले भी घर में तोड़फोड़ हो चुकी: सरबजीत सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ दर्ज पिछले मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 में पड़ोस के विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला किया था, जिसमें तोड़फोड़ की गई और धारदार हथियार भी चलाए गए। इस मामले में पुलिस को फोटो और अन्य सबूत दिए थे, लेकिन पुलिस ने उनके परिवार पर ही मामला दर्ज कर दिया।

  • प्रशासन ने हमारे साथ धक्का किया: सरबजीत सिंह ने कहा कि उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनके बेटे को किस मामले में पकड़ा गया है, उसके खिलाफ कौन-सा पर्चा दर्ज है और उसे क्यों उठाया गया? उन्होंने प्रशासन पर उनके साथ धक्का करने का आरोप लगाया।

  • पिछली बार भी बेटे का सिर फोड़ दिया था: उन्होंने बताया कि बेटे के खिलाफ पिछले मामले में मकबूलपुरा थाने में कार्रवाई हुई थी। उनका आरोप है कि उस मामले में भी उनके बेटे के सिर पर चोटें लगी थीं और धारदार हथियार से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि उस घटना की CCTV फुटेज भी उन्होंने खुद निकलवाई थी।

  • पुलिस ने रात 9 बजे जानकारी दी: अंत में सरबजीत सिंह ने बताया कि बाद में पुलिस ने उन्हें बताया कि उनका बेटा CIA स्टाफ के पास है। उन्होंने कहा कि साढ़े 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक उन्हें अपने बेटे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली और करीब 9 बजे बताया गया कि उनका बेटा पुलिस के पास ही है।

SHO बोले- युवक नशा करता था

वहीं, थाना बी-डिविजन के SHO लवप्रीत सिंह ने बताया कि युवक नशा आदि करता था और आवारागर्दी भी कर रहा था। इसी कारण उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान युवक के पास से पिस्टल की तस्वीरें मिली हैं। आज इसे कोर्ट में पेश कराया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!