Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में कच्चे कोयले से भरे ट्रक में लगी आग:दूर तक उठी लपटें; मालिक बोला- 40 साल के कारोबार में पहली बार देखा ऐसा

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर के बेरी गेट के बाहर मंगलवार सुबह कच्चे कोयले से भरे एक ट्रक में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।जानकारी के मुताबिक, ट्रक राजस्थान के भीलवाड़ा से कच्चा कोयला लेकर अमृतसर पहुंचा था। बेरी गेट के बाहर ट्रक से छोटी गाड़ियों में कोयला शिफ्ट किया जा रहा था, तभी अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

पूरा कोयला सुरक्षित बचा लिया गया

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रक में भरा पूरा कोयला सुरक्षित बचा लिया गया। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।

आग लगने का कारण समझ से परे

कोयले के मालिक ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से इस कारोबार में हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हादसा देखा है, जब ट्रक में अचानक आग लग गई। उन्होंने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और कहा कि आग लगने का कारण समझ से परे है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!