Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के जेई और क्लर्क को विजिलेंस ब्यूरो ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

चंडीगढ़,(PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात जूनियर इंजीनियर जगजीत सिंह और सेल्स क्लर्क संजीव कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त कर्मचारियों को इंद्रजीत सिंह, नवां कोट, अमृतसर द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी रेलवे लिंक रोड, अमृतसर पर उसके एक प्लाट के स्वामित्व के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया जिसमें जेई जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!