Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी हुई:एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक, देखने में हो रही थी दिक्कत

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि साल में 3-4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्मों और एक्टिंग से एक छोटा सा ब्रेक लिया है। इस ब्रेक की वजह उनकी आखों की सर्जरी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय कुमार की माइनर सर्जरी हुई है, जिसे 6 मई की सुबह किया गया है। ये एक विजन करेक्शन की सर्जरी थी। अब अक्षय कुछ दिनों तक के लिए ब्रेक लेंगे और स्वस्थ होने पर फोकस करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वो विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं।

5 मई को शूटिंग पूरी की, 6 मई को करवाई सर्जरी

सूत्र के अनुसार, अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी 6 मई को हुई है। इससे कुछ ही घंटों पहले उन्होंने फिल्म केरलम की शूटिंग खत्म की थी। अक्षय ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं होता। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की उनकी शानदार एनर्जी के लिए बहुत प्यार, और मेरी बेहतरीन को-स्टार्स विद्या बालन, राखी खन्ना, छोटा राजपाल और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बेहद खास रहा।”

अक्षय कुमार के पास हैं 5 बड़ी फिल्में

अक्षय कुमार बॉलीवुड में सालाना सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से सुर्खियों में हैं, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इसी साल उनकी दो बड़ी फिल्में वेलकम टू द जंगल और हैवान रिलीज होनी हैं। फिलहाल दोनों की ही रिलीज डेट्स सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा अगले साल यानी 2027 के लिए उनकी 3 फिल्में शेड्यूल हैं, जिनमें केरलम, वेदत मराठे वीर दौड़ले सात और गोलमाल 5 शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!