Wednesday , September 9 2026
Breaking News

₹1000 स्कीम पर टिप्पणी पड़ी भारी, खैहरा और वड़िंग आज महिला आयोग के सामने पेश होंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी सरकार के महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान पर कांग्रेस विधायक व नेताओं के बयान से​ विवाद खड़ा हो गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पेशी होगी। सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्शन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए।

आयोग की तरफ से जारी नोटिस।

आयोग की तरफ से जारी नोटिस।

शू मोटो नोटिस में चेयरपर्शन ने कहा था कि सुखपाल खैहरा ने ऐसी पोस्ट डालकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर किया है। इसलिए दोनों को आयोग ने तलब किया है।

यही नहीं चेयरपर्शन ने कपूरथला के एसएसपी को इस मामले की जांच करके आज ही रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसएसपी कपूराथला भी आज ही अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेंगे।

उधर, सुखपाल सिंह खैहरा आयोग के इस नोटिस पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। उनका कहना है कि आयोग को उनका बयान दिख गया लेकिन मुख्यमंत्री ने वुमन डे पर जो कुछ कहा वो नहीं दिखा। विधानसभा में भी उनका पक्ष सुने बगैर निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!