Monday , September 21 2026
Breaking News

होशियारपुर में हथियार-नशा तस्कर गिरोह पकड़ा:9 किलो हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन-40 कारतूस बरामद

 जालंधर , (PNL) : होशियारपुर पुलिस ने पंजाब में अंतरराज्यीय और विदेश से जुड़े ड्रग-हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9 किलो 925 ग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर थे।सभी नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई का काम कर रहे थे। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की हालिया बड़ी कार्रवाइयों में शामलि है।

डीजीपी ने लिखा-जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन लिया पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने गिरोह के पकड़े जाने पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीमा पार तस्करी रैकेटों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसके तहत पंजाब के होशियारपुर में पुलिस को नशा और हथियार तस्करी से जुड़े बड़े राकेट को पकड़ने में कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपना रही है। इसके तहत तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। अब तक कई अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!