Wednesday , September 9 2026
Breaking News

होशियारपुर में दलित नेता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोलियां, पढ़ें पूरी खबर

होशियारपुर, (PNL) : होशियारपुर के गांव ढडियाना कलां के सरपंच और प्रमुख दलित नेता संदीप कुमार छीना (45) की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से उसकी तरफ गोलियां भी चलाई गई, जिसमें उसकी दोनों पैरों पर गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक के होशियारपुर थाना हरियाणा की पुलिस और आरोपी अनूप कुमार के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी अनूप कुमार उर्फ ​​विक्की के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिसे बाद में पुलिस ने गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

बता दें कि 4 जनवरी की सुबह सरपंच और बसपा नेता संदीप कुमार छीना की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपनी दुकान खोलने जा रहे थे। संदीप कुमार सरपंच उर्फ ​​चीना जो अड्डा दुसड़का में अपनी टाइल्स की दुकान चलाता था, जब सुबह करीब 10 बजे वह दुकान खोलने लगे तो मोटरसाइकिल पर 3 युवक आए, जिनमें अनुप कुमार उर्फ ​​विक्की पुत्र अश्वनी और 2 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। जहां पर अनुप कुमार उर्फ ​​विक्की ने पिस्तौल से संदीप कुमार पर गोली चला दी, जो उसके भाई के सीने के दाहिनी ओर लगी, मौका देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से कुल 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें सरपंच संदीप कुमार की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!