Monday , August 17 2026
Breaking News

होशियारपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा-मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन बोला, तुम्हारी सात पीढ़ी का हिसाब निकालकर बाहर रख दूंगा…

होशियारपुर, (PNL) : पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी होशियारपुर में पहुंचे। रामलीला ग्राउंड में वे इंडी गठबंधन पर खूब बरसे। मोदी ने कहा कि मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन मोदी मुंह खोलेगा तुम्हारी सात पीढ़ी का हिसाब निकाल कर बाहर रख देगा। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग मुझे नई-नई गालियां देते हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है। अब आम आदमी पार्टी भी इसमें जुड़ गई है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने में 70 साल लगे लेकिन आप वाले तो जन्म से ही भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। चुनाव में इन्होंने नशे को लेकर भाषण दे देकर पंजाब को बदनाम कर दिया और सरकार बनते ही नशे को ही अपनी कमाई का साथी बना लिया। पंजाब में खेती और उद्योग को बर्बाद कर दिया। नारी उत्पीड़न में भी यह सबसे आगे हैं।

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वीरों का अपमान करते हैं। इन्होंने जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। यह सेना का अपमान था। कांग्रेस राज में सेना को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तेजस फाइटर प्लेन के प्रोजेक्ट को ठंडा बस्ते में डाल दिया था। वन रैंक वन पेंशन के लिए सवा लाख करोड़ रुपये हमारी सरकार ने खर्च किया। हमारा लक्ष्य भारतीय सेना को सबसे ज्यादा आधुनिक बनाना है

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!