Wednesday , September 9 2026
Breaking News

होली के रंगों में सराबोर मथुरा, 44 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

न्यूज डेस्क, (PNL) : देशभर में रंगों के त्योहार होली को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भी होली की धूम देखने को मिल रही है। राधा-कृष्ण की नगरी ब्रज मंडल, जिसमें मथुरा, वृंदावन और आसपास के सभी प्रमुख तीर्थस्थल शामिल हैं, यहां होली महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 44 लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रज की अलग-अलग होली उत्सवों में शामिल हो चुके हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। ब्रज की पारंपरिक और अनोखी होली देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।ब्रज क्षेत्र में कई विशेष आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बरसाना में लाडली जी के सफेद छतरी पर विराजमान होकर दर्शन देने की परंपरा, चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया को बलदेव और जाब गांव का हुरंगा, तथा राधारानी की ननिहाल मानी जाने वाली मुखराई गांव में होने वाला प्रसिद्ध चरकुला नृत्य इन सभी आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। प्रशासन का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पांच से छह लाख और श्रद्धालु यहां पहुंच सकते हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं होली की आड़ में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गोवर्धन और मगोर्रा थाना क्षेत्रों में महिलाओं पर जबरन गुलाल फेंकने और उत्पात मचाने के आरोप में 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र में 17 और मगोर्रा थाना क्षेत्र में 9 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की बदसलूकी या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!