Tuesday , September 8 2026
Breaking News

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ रैगिंग का मामला सामने आने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होती है और किसी भी बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

जत्थेदार ने बताया कि उन्होंने पीड़ित सिख बच्चे और उसके परिवार से बातचीत की है। उन्होंने परिवार को चढ़दी कला में रहने का संदेश देते हुए भरोसा दिलाया कि श्री अकाल तख्त साहिब इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आई घटना के वीडियो को लेकर भी मीडिया और वेब चैनलों से अपील की है।

जत्थेदार ने कहा कि परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वायरल वीडियो को अपने चैनलों पर प्रकाशित न किया जाए। न ही पीड़ित बच्चे की पहचान सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि यह मामला बच्चे के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए उसकी पहचान की गोपनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है। जत्थेदार ने बताया कि पीड़ित बच्चे के परिवार की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रैगिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल की भूमिका पर भी सवाल उठाए। जत्थेदार के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता की ओर से स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं। उनका कहना है कि जो प्रिंसिपल स्कूल में बच्चों के बीच अनुशासन कायम नहीं रख सकता, उसे पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

इसी के चलते जत्थेदार ने स्कूल प्रशासन से बातचीत कर प्रिंसिपल को तुरंत बदलने के लिए कहा है। स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रिंसिपल को बदल दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!