Wednesday , August 19 2026
Breaking News

हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है… Punjab में 2 धमाके पर बोले फारूक अब्दुल्ला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में मंगलवार रात दो अलग-अलग जगहों पर हुए धमाकों से हड़कंप मच गया. पहले जालंधर में BSF के मुख्यालय के बाहर विस्फोट हुआ. उसके कुछ ही घंटों बाद अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के पास धमाके हुआ. इन धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. पंजाब ब्लास्ट पर मीडिया से बात करते हुए फारूक अबदुल्ला ने कहा, हिंदुस्तान में ब्लास्ट होते रहते है. इसमें कौन सी नई बात है. उन्होंने कहा कि घबराइए मत. देश में ये कोई नई बात नहीं है और ऐसे धमाके होते रहते हैं.

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने सूबे की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि BSF मुख्यालय के पास इस तरह का धमाका बेहद चिंताजनक है. उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी डिलीवरी स्कूटर में आग लगना कानून-व्यवस्था के पूरी तरह टूटने की निशानी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां राज्य सरकार अपने विधायकों को राष्ट्रपति के सामने परेड कराने में लगी है, वहीं केंद्र सरकार भी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है.

इधर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर शंभू रेलवे ट्रैक से लेकर जालंधर के BSF चौक तक लगातार धमाके हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या पंजाब की सुरक्षा पूरी तरह फेल हो गई है?

जानकारी के मुताबिक मंगलवार (5 मई) रात 8 बजे जालंधर जिले में BSF के मुख्यालय पास एक स्कूटी में आग लग गई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने वाहन से धमाके जैसी आवाज सुनी थी. बताया जा रहा है कि फ्लिककार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय (Activa) की स्कूटी BSF पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी थी जिसमें जोरदार धमाका हुआ.

सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV में एक संदिग्ध आतंकी पॉलीथिन में लिपटी कुछ वस्तु छोड़कर गया. इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हो गया. धमाके के चलते स्कूटी पूरी तरह से जल गई. वहीं धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी. धमाके में किसी की जान नहीं गई, हालांकि BSF का ASI स्प्लिंटर्स से घायल हो गया.

वहीं जालंधर के बाद अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास कुछ ही देर में दूसरा धमाका हुआ. हालांकिइस विस्फोट में कोई जख्मी नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि पंजाब में हुए दोनों धमाके की जांच NIA करेगी. वहीं दोनों घटनाओं के बाद सेना और पंजाब पुलिस सक्रिय हो गईं हैं. फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों को घेरकर जांच की जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!