नई दिल्ली, (PNL) : केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न उच्च न्यायालयों के 16 न्यायाधीशों के तबादलों की घोषणा की है। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायाधीशों के तबादलों को मंजूरी दे दी है.