न्यूज डेस्क, (PNL) : देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में भी लोग रंगों के त्योहार पर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। इसे खूब जोर-शोर से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी मन-मुटाव भूलकर हर किसी को गले लगाने का अवसर होता है।

punjabnewslive

