Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सुखपाल खैहरा से मिलने पहुंचे राजा वड़िंग, बाजवा समेत कई बड़े नेता, पुलिस वालों ने दरवाजा तक नहीं खोला, पढ़ें

जलालाबाद, (PNL) : एनडीपीएस केस में गिरफ्तार हुए कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा से मिलने के लिए पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेता जलालाबाद पहुंचे। इनमें पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा आदि शामिल थे। ये सभी खैहरा से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने थाना सदर का गेट ही नहीं खोला। पुलिस ने नेताओं को बताया कि खैहरा सीआईए स्टाफ फाजिल्का में हैं। इसके बाद नेता सीआईए स्टाफ पहुंचे लेकिन वहां भी उन्हें खैहरा से नहीं मिलने दिया गया।

मीडिया से बातचीत में प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान कांग्रेस से
डरते हैं और कांग्रेस नेताओं को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। पंजाब पुलिस की आलोचना करते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब के हर परिवार को पंजाब पुलिस ने जख्म दिए हैं।

राजा वड़िंग ने कहा कि जिस तरह सुबह पुलिस खैहरा के घर पहुंची, ऐसा लगता था कि वह बहुत बड़े अपराधी को पकड़ने आई है। बिना वारंट के पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि जैसे मुगल राज में आवाज दबाई जाती थी आज पंजाब में वैसा ही सरकार कर रही है। नेताओं को पकड़-पकड़ कर जान बूझकर डर फैलाने की राजनीति पंजाब में हो रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!