Monday , August 17 2026
Breaking News

सिमरजीत सिंह बैंस होंगे कांग्रेस में शामिल, लुधियाना से रवनीत बिट्टू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को हराने के लिए प्लान बना लिया है। भाजपा ने सिख चेहरा होने के कारण बिट्टू को लुधियाना से टिकट दिया। बिट्टू के मुकाबले अब लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंगें लगातार हो रही हैं। पार्टी ने शहर के 9 हलका इंचार्जों से भी बैंस को टिकट देने पर राय ली है।

यह भी कयास लगाया जा रहा है कि बैंस को बतौर प्रत्याशी कांग्रेस घोषित कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पंजाब में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के सुप्रीमो बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों मुताबिक आज बैंस आप सुप्रीमों की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात कर रहे है और फिर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

सिमरजीत सिंह बैंस का सियासी सफर

कभी सिमरनजीत सिंह मान के साथ राजनीतिक करियर शुरू करने वाले सिमरजीत सिंह बैंस, सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में अकाली दल में शामिल हुए थे। शिअद में उन पर कई आरोप लगते रहे। बैंस के खिलाफ तहसीलदार को कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का भी मामला दर्ज हुआ था।

अकाली दल के चुनाव टिकट न देने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। बाद में सिरमजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस आजाद चुनाव लड़े और जीते भी गए थे। फिर लोकसभा चुनाव 2019 में सिमरजीत सिंह बैंस को 3,07423 वोट मिले थे, जबकि बिट्टू को 383,795 मत हासिल हुए थे। 2022 में बैंस अकेले चुनाव लड़े, लेकिन सभी सीटें हार गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!