Thursday , November 12 2026
Breaking News

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप के तौर पर हुई है। वह डेहलों थाना इलाके का रहने वाला था।मनदीप के परिजन ने बताया कि उसकी करीब 7 महीने पहले शादी हुई थी। करीब 10 दिनों से उसकी पत्नी मायके में थी। मनदीप उसे लेने मायके गया था, जहां पत्नी ने बताया कि उसकी सास ने उसे वापस आने से मना किया है। इस बात से मनदीप मानसिक रूप से परेशान हो गया।परिजन के मुताबिक, इसके बाद मनदीप ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलने से पहले मनदीप ने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने मामले की जांच की मांग की है।

मरने से पहले युवक ने यह वीडियो शूट करवाया, जिसमें उसने अपनी परेशानी बताई।

मरने से पहले युवक ने यह वीडियो शूट करवाया, जिसमें उसने अपनी परेशानी बताई।

3 पॉइंट्स में पढ़ें, मरने से पहले युवक ने क्या कहा

  1. पत्नी को लेने उसके मायके गया: मनदीप ने वीडियो में कहा कि वह अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था, लेकिन उसकी सास ने उसे भेजने से साफ इनकार कर दिया। उसकी पत्नी उसके साथ आने के लिए तैयार थी। उसकी सास ने कहा कि अगर वह उसकी नौकर बनकर जाना चाहती है तो जाए, लेकिन इसके बाद वापस मायके न आए।

  2. पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था: मनदीप के मुताबिक, वह सुबह से अपनी सास से पत्नी को साथ भेजने की मिन्नतें कर रहा था। उसकी पत्नी ने उससे अपनी मां से माफी मांगने के लिए कहा। मनदीप ने कहा कि उसे समझ नहीं आया कि वह किस बात की माफी मांगे, क्योंकि पहले भी उससे दो बार माफी मंगवाई जा चुकी है।

  3. बार-बार माफी मांगने के लिए कहा जाता: उसने आरोप लगाया कि उसकी गलती न होने के बावजूद उससे बार-बार माफी मांगने के लिए कहा जाता है। उसकी पत्नी उसके साथ जाने के लिए तैयार थी, लेकिन उसकी सास उसे उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थी।

युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके परिजन।

युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके परिजन।

पुलिस बोली- आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!