Thursday , November 12 2026
Breaking News

शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, पीटीआई के नेता अमर अयूब खान को हराया, पढ़ें पूरी खबर

लाहौर, (PNL) : पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं. रविवार (3 मार्च 2024) को उन्हें वोटिंग के बाद पीएम चुन लिया गया. शहबाज शरीफ ने शनिवार (2 मार्च) को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. वोटिंग से पहले ही आंकड़े पीएमएल-एन के हक में थे और माना जा रहा था कि शहबाज शरीफ के हाथों में एक बार फिर से देश की कमान आएगी. उनके खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.

पाकिस्तानी संसद में रविवार को पीएम के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई. वोटिंग के दौरान शहबाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर 100 वोटों से अधिक की बढ़त हासिल की. शहबाज शरीफ को कुल 201 वोट मिले, जबकि पीटीआई के उमर अयूब खान को 92 वोट मिले. इसके बाद शहबाज शरीफ के नाम की घोषणा पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में कर दी गई. बताया जा रहा है कि शहबाज शरीफ सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

पाकिस्तान में पिछले दिनों हुए चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. इसके बाद नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन ने पीपीपी और एमक्यूएम के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने का फैसला किया था. शहबाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. उन्होंने पार्टी की तरफ से पीएम के लिए नामांकन किया था. शहबाज शरीफ इससे पहले अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं. उस वक्त भी उन्होंने पीपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

फरवरी में हुए चुनावों में किस दल को मिलीं कितनी सीटें?

बता दें कि 8 फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव हुए थे. इसमें पीएमएल-एन को 75 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि जेल में बंद इमरान खान की पार्टी के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 90 से ज्यादा सीटों पर विजयी रहे थे. पीपीपी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!