Saturday , August 1 2026
Breaking News

शराब कांड के बाद पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, जालंधर में 2.70 करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के संगरूर में शराब कांड के बाद अब पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन दिखाया है। जालंधर में रविवार तड़के आबकारी विभाग और देहात पुलिस ने सतलुज नदी से सटे मेहतपुर के क्षेत्र में बारिश के बीच छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो डोडा चूरा पोस्त और शराब की चालू भट्टियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थ की मार्केट वैल्यू करीब 2.70 करोड़ रुपये की थी। पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब के सेवन से 22 मौतें हो चुकी हैं।

डीएसपी विजय कंवर पाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सतलुज नदी किनारे अवैध रूप से शराब की भट्टियां लगाकर शराब बनाई जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह 6 बजे जालंधर रूरल पुलिस की मदद से मेहतपुर के गांव वेरां में रेड कर दी।

पुलिस पार्टी की गाड़ियां आती देख सभी आरोपी मौके से सतलुज दरिया में कूद कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। जब टीम मौके पर पहुंची तो शराब की भट्टियां चालू थी और दरिया के पानी से ही शराब बनाई जा रही थी। मौके पर एक दर्जन के करीब लोग काम कर रहे थे, जोकि टीमों को देख कर फरार हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!