Tuesday , September 29 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप : मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर जिताया मैच तो फैंस को याद आए कपिल देव, जानें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : क्रिकेट विश्व कप 2023 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को टूर्नामेंट के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया। कंगारुओं की इस जीत में सबसे अहम योगदान ग्लेन मैक्सवेल का रहा। 91 पर सात विकेट गिर जाने के बाद मैक्सवेल ने अपने दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201 रन की नाबाद पारी खेली। जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी पांच रन चाहिए थे, तब मैक्सवेल को दोहरे शतक के लिए भी पांच रन ही चाहिए थे। ऐसे में उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा किया।

मैक्सवेल को मैच के दौरान चोट भी लगी थी। उनके पैर की मांसपेशियां खिंच गई थीं। वह दर्द से कराहते हुए नजर आए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वानखेड़े में ‘वन मैन शो’ का नजारा दिखाया। यह पहली बार नहीं है जब विश्व कप में वन मैन शो परफॉर्मेंस हुई हो। इससे पहले 40 साल पहले 1983 विश्व कप में भारतीय टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी ने भी कुछ ऐसा ही नजारा पेश किया था। उस खिलाड़ी का नाम है ‘कपिल देव’। उन्होंने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दम पर जीत दिलाई थी। आइए जानते हैं…

1983 विश्व कप में ग्रुप स्टेज के दौरान भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे से टनब्रिज वॉल्स के नेविल ग्राउंड में था। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उस मैच में जीत बेहद जरूरी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 17 रन पर टीम इंडिया ने पांच विकेट गंवा दिए थे। फिर 77 रन पर छठा, 78 पर सातवां और 140 पर आठवां विकेट गिरा। हालांकि, इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े कपिल देव ने गजब के साहस का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 138 गेंद पर 175 रन की तूफानी पारी खेल दी थी।

इस दौरान उन्होंने 16 चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 126.81 का रहा था। कपिल नाबाद रहे थे और उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 60 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन का स्कोर बनाया था। यह भारत की ओर से विश्व कप में खेली गई सबसे बड़ी पारी है, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। उनके इस वन मैन शो का जिम्बाब्वे के पास कोई जवाब नहीं था। जिम्बाब्वे की टीम 57 ओवर में 235 रन पर सिमट गई थी। भारत ने यह मैच 31 रन से अपने नाम किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!