Monday , August 17 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्टइंडीज में फंसी भारतीय टीम, एयरपोर्ट बंद, होटल में रोके गए खिलाड़ी, पढ़ें कारण

नई दिल्ली, (PNL) : टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया हरिकेन बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस में फंस गई है। भारतीय टीम को सोमवार को ही उड़ान भरनी थी। लेकिन, बेहद खराब मौसम की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि हरिकेन बेरिल तूफान आज रात तक बारबाडोस शहर में प्रभावी हो सकता है, ऐसे वहां एयरपोर्ट को एक दिन के बंद करना पड़ा है।

उम्मीद है कि मंगलवार सुबह तक मौसम ठीक होने के बाद ही टीम इंडिया बारबाडोस से सीधे दिल्‍ली के लिए उड़ान भर सकेगी। इसके लिए बीसीसीआई चार्टर्ड प्‍लेन भेजने की तैयारी कर रहा है।

हरिकेन बेरिल तूफान की वजह से बारबाडोस शहर में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई बारबाडोस के मौसम पर नजर बनाए हुए है। मौसम में सुधार होते ही टीम इंडिया को बारबाडोस से सीधे दिल्‍ली लाया जाएगा। उम्‍मीद है कि भारतीय टीम और स्टाफ 3 जुलाई तक दिल्‍ली पहुंच सकता है। जहां एयरपोर्ट से टीम इंडिया का विजय जुलूस निकाला जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!