Wednesday , September 9 2026
Breaking News

वर्ल्ड कप के पहले मैच से पहले भारतीय टीम को झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी को हुआ डेंगू, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. इसमें भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है जो कि रविवार को खेला जाएगा. इससे ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है. ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं. इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर भी हो सकते हैं. लेकिन इसको लेकर फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मैच खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है. लेकिन शुभमन प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए हैं. उनका डेंगू टेस्ट हुआ है, जो कि पॉजिटिव आया है. फिलहाल शुभमन मैनेजमेंट और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका शुक्रवार को फिर से टेस्ट होगा. अगर शुभमन की रिकवरी अच्छी रही तो खेलने की संभावना बन सकती है. लेकिन अगर वे ठीक नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो जाएंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!