Tuesday , February 17 2026
Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार परमिन्दर सिंह जट्टपुरी की माता जी का निधन, केबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने किया दुःख व्यक्त

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर एडीटर स. परमिन्दर सिंह जट्टपुरी के माता श्रीमती हरपाल कौर के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। माता हरपाल कौर (85) संक्षिप्त बीमारी के कारण रायकोट के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल थे, जहाँ उन्होंने आज आखिरी साँस ली।

यहाँ से जारी अपने शोक संदेश में कैबिनेट मंत्री ने दुःखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की। उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और दुःखी परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला दें। माता हरपाल कौर अपने पीछे परिवार में पति और तीन पुत्र छोड़ गए हैं। उनका संस्कार कल 1 अगस्त, 2023 को गाँव जट्टपुरा, नज़दीक रायकोट (ज़िला लुधियाना) में किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!