Wednesday , July 29 2026
Breaking News

लुधियाना में 2 टैंकर की टक्कर, एक ड्राइवर की मौत:अचानक ब्रेक लगाने से हादसा, होशियारपुर से दूध खाली कर संगरूर जा रहा था वापस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना डेहलों के पास गांव सरीह में एक भीषण सड़क हादसे में दूध टैंकर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे जा रहे एक अज्ञात टैंकर के ड्राइवर ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रहा टैंकर उससे जा टकराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दिए बयान में परमिंदर सिंह (निवासी झंझोड़ी, खरड़, मोहाली) ने बताया कि उनका ड्राइवर विपिन कुमार टाटा टैंकर में होशियारपुर से दूध खाली करके वापस संगरूर जा रहा था। परमिंदर सिंह भी अपनी कार में टैंकर के पीछे-पीछे ही चल रहे थे।

लापरवाही से अचानक जोर से ब्रेक मार दी

जैसे ही वे गांव सरीह के पास पहुंचे उनके टैंकर के आगे जा रहे एक अज्ञात टैंकर के ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अचानक जोर से ब्रेक मार दी। अचानक लगी ब्रेक के कारण विपिन कुमार टैंकर पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह आगे वाले टैंकर से टकरा गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद अज्ञात टैंकर ड्राइवर अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल विपिन कुमार को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

डेहलों पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है, जिसमें धारा(BNS)281 (रैश ड्राइविंग),106 (लापरवाही से मौत), 324(4) (संपत्ति को नुकसान) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!