Thursday , September 10 2026
Breaking News

लुधियाना में सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आशू की गिरफ्तारी पर मचा बवाल, पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की, पगड़ियां उतरी

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत 60 से 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास तानिश गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। सांसद बिट्‌टू ने कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस को ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली।

इसके बाद बिट्‌टू ने इस केस में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। मंगलवार को सांसद बिट्‌टू के साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत भारी संख्या में समर्थक डीसी ऑफिस के बाहर पहुंचे।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसमें पुलिसकर्मियों की पगड़ियां तक उतर गईं। इसके बाद पुलिस ने सांसद बिट्‌टू, आशू और तलवाड़ समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान सांसद बिट्‌टू ने कहा कि AAP सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!