Wednesday , September 30 2026
Breaking News

लुधियाना में सरपंच के पति पर तानी राइफल:वोट बनाए तो सीने में उतार दूंगा गोली,आटा चक्की में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के थाना सदर के अधीन आते गांव ललतों खुर्द में वोटों की राजनीति और पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने सारी हदें पार करते हुए गांव की मौजूदा सरपंच के पति (जो खुद भी एक चुने हुए पंचायत सदस्य हैं) की आटा चक्की में घुसकर उन पर सरेआम लोडेड राइफल तान दी। दिनदहाड़े हुई इस गुंडागर्दी से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आटा चक्की में घुसा ‘मौत का सौदागर’: प्राप्त जानकारी और पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गांव ललतों खुर्द के रहने वाले 48 वर्षीय दिलराज सिंह गांव के मौजूदा पंचायत सदस्य हैं,जबकि उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं। 7 जुलाई की दोपहर, दिलराज अपनी आटा चक्की पर रोजमर्रा का काम कर रहे थे। तभी गांव का ही रहने वाला 48 वर्षीय अमर सिंह आगबबूला होते हुए हाथों में राइफल लेकर चक्की के अंदर घुस गया।

‘तू कैसे वोट बनाएगा… गोली मार दूंगा’: आरोपी अमर सिंह के सिर पर वोटों की रंजिश के चलते आते ही दिलराज सिंह को भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। एफआईआर के मुताबिक अमर सिंह ने सीधे दिलराज के सीने की तरफ राइफल तानते हुए खुलेआम धमकी दी, तू कैसे वोट बनाएगा? अगर तूने वोट बनाए या बांटे,तो मैं तुझे सीधी गोली मार दूंगा।

यह केवल एक धमकी नहीं थी, बल्कि गांव के एक चुने हुए नुमाइंदे को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रोकने की सरेआम कोशिश और वर्चस्व की गुंडागर्दी थी।

मौत को छूकर निकले दिलराज:

आरोपी किसी भी पल ट्रिगर दबा सकता था। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि मौके पर गांव के ही एक अन्य पंचायत सदस्य परमजीत सिंह और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत अमर सिंह को दबोच लिया और राइफल की नली का मुंह दिलराज की तरफ से हटा दिया।

समझाने पर भी नहीं माना, जाते-जाते राइफल के बट से किया हमला

वहां मौजूद लोगों और साथी पंच परमजीत सिंह ने अमर सिंह को काफी समझाने की कोशिश की, वह अचानक लोगों के चंगुल से छूटा और दिलराज की तरफ झपट पड़ा। उसने अपनी राइफल के भारी बट से दिलराज पर जोरदार वार किया। इसके बाद आरोपी वहां से गालियां बकता हुआ और जान से मारने की धमकियां देता हुआ फरार हो गया

दो दिन बाद दर्ज हुई FIR

घटना 7 जुलाई की है, लेकिन थाना सदर पुलिस ने 9 जुलाई को आरोपी अमर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 115(2), और 351(2,3) के तहत (FIR नंबर 184) मामला दर्ज किया है।फिलहाल मामले की जांच हवलदार गुरदीप सिंह को सौंपी गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!