Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव:हत्या, आत्महत्या या हादसा, पुलिस तीनों पहलुओं पर कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के साहनेवाल एयरपोर्ट के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिससे शुरुआती पहचान मुश्किल हो गई थी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस को जांच के दौरान शव के पास से एक आधार कार्ड मिला। इसी आधार पर मृतक की पहचान 31 वर्षीय गुडु कुमार के रूप में हुई, जो बिहार के सिवान जिले का रहने वाला था। जांच अधिकारी एएसआई तेजिंदर सिंह ने यह जानकारी दी। मौत कैसे हुई इसकी लेकर जांच हो रही है। उसने आत्म हत्या की या हादसे में जान गई, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस साजिस के तहत के हत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है।

काम के सिलसिले में लुधियाना में रहता था

जानकारी के अनुसार, गुडु कुमार अविवाहित था और रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी लुधियाना पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक जांच की मांग की है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

मौत के कारणोंं की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह कोई हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी आपराधिक साजिश का नतीजा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!