Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा मचाया। पांच बदमाशों ने पहले एक युवक की पिटाई की और फिर पूरे मोहल्ले में ईंट-पत्थर बरसाए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फुटेज में पांचों युवक एक के बाद एक घरों पर पत्थर फेंकते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में हवा में उड़ती ईंटें भी स्पष्ट नजर आ रही हैं। आरोप है कि युवकों ने बिना किसी डर के वहां खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी निशाना बनाया।

बिना बात के गाली-गलौज करने लगे

घायल युवक तनुश ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवक गली के बीचों-बीच एक्टिवा खड़ी कर खड़े थे। तनुश ने उन्हें थोड़ा साइड होने को कहा, तो वे बिना बात के गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने तनुश को थप्पड़ मारे।

मोहल्ले में ईंट-पत्थर बरसाने शुरू किए

फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। तनुश ने बताया कि किसी तरह वह बचकर अपने घर पहुंचा, लेकिन आरोपी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ उसके पीछे-पीछे वहां भी पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पूरे मोहल्ले में ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

आरोप है कि इस दौरान कई घरों के शीशे, बाहर खड़े वाहनों और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। तनुश के अनुसार, इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग पूरी रात भय के माहौल में जागते रहे और कोई भी चैन से सो नहीं सका।

पीसीआर टीम तुरंत मौके पर पहुंची

पुलिस अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में लिया, जिसका मेडिकल भी कराया गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।

गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

पुलिस का कहना है कि इलाके में इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!