Friday , October 16 2026
Breaking News

लुधियाना में महिला CA का हंगामा, थाने के बाहर बैठी:पति-सास पर मकान बेचने का आरोप; बोली- काम से घर पहुंची तो ताला लगा था

लुधियाना , (PNL) : मां के साथ मिलकर उस मकान को बेच दिया, जिसमें वह रह रही थी।जब वह काम से वापस घर पहुंची तो वहां नए मालिकों को देखकर परेशान हो गई। इसके बाद उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार देर रात उसने पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू पहुंचकर शिकायत दी और थाने के बाह ही बैठ गई।

पुलिस कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर बहस करती तनवी।

पुलिस कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर बहस करती तनवी।

CA तनवी अपने घर में दाखिल होकर वीडियो बनाते हुए।

CA तनवी अपने घर में दाखिल होकर वीडियो बनाते हुए।

अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला…

  • नौकरी छोड़ने के लिए कहता है पति: महिला की पहचान CA तनवी गुप्ता निवासी मास्टर कॉलोनी, जैन मंदिर रोड के रूप में हुई है। तनवी के मुताबिक, उसकी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। उसका 8 साल का बेटा भी है। तनवी का आरोप है कि उसकी सास को उसका नौकरी करना पसंद नहीं है। पति भी उसे नौकरी छोड़ने के लिए कहता है।

  • दफ्तर से देर होने पर विवाद, मारपीट का आरोप: तनवी ने आरोप लगाया कि कई बार दफ्तर के काम के चलते उसे घर पहुंचने में आधा से पौना घंटा देरी हो जाती थी। इस बात को लेकर पति और सास उसके साथ गाली-गलौज करते थे। महिला का आरोप है कि उसका पति कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है।

  • घर पहुंची तो ताला लगा था, सामान बिखरा मिला: तनवी के मुताबिक उसे धोखे से घर से बाहर निकालने की कई बार कोशिश की गई। उसने कोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है। मंगलवार रात जब वह काम से वापस घर पहुंची तो मकान पर ताला लगा हुआ था। घर के अंदर उसकी अलमारी और सामान भी इधर-उधर किया गया था।

  • पुलिस को लिखित बयान देने की बात कही: तनवी ने कहा कि उसमें कीमती सामान, सोना, चांदी और पढ़ाई से जुड़े जरूरी दस्तावेज रखे थे। इसके बाद उसने 112 पर कॉल की। सूचना मिलने पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने उसके पति ने थाने आकर लिखित बयान देने की बात कही, लेकिन वह पुलिस चौकी नहीं पहुंचा।

  • दीवार फांदकर घर में दाखिल हुई: इसके बाद तनवी देर रात तक पुलिस चौकी के बाहर बैठी रही। करीब 1 बजे तक कोई समाधान नहीं होने और सिर पर छत न होने के कारण उसने घर की दीवार फांदकर अंदर जाने का फैसला किया। महिला का कहना है कि घर के प्रांगण में बैठकर उसने रात बिताई।

महिला बोली- मेरी जान को खतरा तनवी ने कहा कि यदि उसके पति या सास को उससे कोई परेशानी है तो वे उसके माता-पिता से बात करें। उसके साथ मारपीट या गाली-गलौज न की जाए। महिला का आरोप है कि अब उसका पति कुछ लोगों को साथ लेकर घर के बाहर चक्कर लगा रहा है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पति बोला- जल्द लिखित में अपना पक्ष देंगे महिला के पति से जब बातचीत की गई तो उसने कहा कि वह जल्द लिखित में अपना पक्ष देंगे। उनका पक्ष आने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। इस मामले में बसंत एवेन्यू पुलिस चौकी से पुलिस का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!