लुधियाना में प्रॉपर्टी कारोबारी ने किया सुसाइड:जहरीला पदार्थ निगला, पैसों के लेन-देन का मामला; 10 लोगों पर दबाव डालने के आरोप
Punjab News Live -PNL
May 7, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने सुसाइड कर लिया है। कारोबारी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम रिंपी अनेजा है। वह अनेजा इस्टेट के मालिक है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को उनकी ओर से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर यह सुसाइड किया गया है। चर्चा है कि सुसाइड से पहले उन्होंने वीडियो बनाया गया है, जिसमें उनकी ओर से करीब 10 लोगों के नाम लिए हैं, जिनकी ओर से उनसे पैसे लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें मानसिक टॉर्चर किया जा रहा था। फिलहाल अभी वीडियो सामने नहीं आई है।
रिम्पी अनेजा 52 साल के थे और शहीद भगत सिंह नगर में उनकी कोठी थी। उनका पोस्टमार्टम आज सिविल अस्पताल में किया जाएगा और पुलिस केस दर्ज होने के बाद इस सुसाइड की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। आपको बता दे की 20 दिनों पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था।