Wednesday , November 11 2026
Breaking News

लुधियाना में पैसों को लेकर विवाद, पति बोला- पत्नी के बाल खींचे, धक्का मारा, परिवार से मारपीट की

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के मेहरबान के अधीन गांव नूर वाले के साथ लगती ग्रीन सिटी कॉलोनी में गुंडागर्दी देखने को मिली। यहां कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने महिला को भी नहीं बख्शा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला को धक्के मारकर नीचे फेंका जा रहा है और उसके साथ हाथापाई की जा रही है। यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बावर सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी व्यक्ति को पैसे दिलवाए थे। इसके बाद उन्होंने मूल रकम से ज्यादा पैसे ब्याज के रूप में वापस भी कर दिए। बावर सिंह का आरोप है कि इसके बावजूद कुछ दिन पहले इन लोगों ने उनकी बाइक छीन ली और उनके साथ मारपीट की।

गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी

घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने गए, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढील का फायदा उठाते हुए 29 मार्च की रात आरोपी फिर से उनके घर आ धमके। उन्होंने घर में घुसकर जमकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। बावर सिंह का आरोप है कि हमलावरों ने पत्नी के बाल तक खींचे और पूरे परिवार को पीटा। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

जानकारी देते हुए बावर सिंह

जानकारी देते हुए बावर सिंह

दूसरे पक्ष की सफाई: हमें खुद घर बुलाकर दी गालियां, झूठे आरोप लगा रहा

इस पूरे मामले में दूसरे पक्ष के हर्षवीर सिंह ने बावर सिंह के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हर्षवीर ने बताया कि उन्हें खुद फोन करके बुलाया गया था कि आकर अपने पैसे ले जाओ। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उन्हें गालियां दी गईं और पैसे देने से साफ मना कर दिया गया।

मोटरसाइकिल छीनने के आरोप पर हर्षवीर ने सफाई देते हुए कहा कि बावर खुद अपनी मर्जी से बाइक देकर गया था। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए बावर सिंह को कई बार फोन करके बात करने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। अब उल्टे उनके ऊपर झूठे आरोप मढ़ रहा है।

जानकारी देते हुए हर्षवीर सिंह

जानकारी देते हुए हर्षवीर सिंह

पैसे के लेन-देन का है मामला- SHO मेहरबान

इस पूरे घटनाक्रम पर थाना मेहरबान के SHO जगदीप सिंह ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पुलिस के ध्यान में है और यह मुख्य रूप से पैसों के लेन-देन का विवाद है। SHO जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बावर सिंह को कई बार अपने बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है, लेकिन वह थाने नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को दोबारा थाने बुला रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!