Wednesday , September 30 2026
Breaking News

लुधियाना में दुकान का शटर उखाड़ की चोरी:एक्टिवा पर आई महिला और 2 नकाबपोश युवक; वारदात CCTV में कैद

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के रामनगर इलाके में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे हथियारों के साथ सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रामनगर की गली नंबर 11 33 फुटी रोड पर स्थित एक करियाना (किराना) दुकान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने शटर तोड़कर अंदर रखे करीब ₹8,000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला और दो युवक दिखाई दे रहे हैं।

तड़के 3:50 बजे दिया वारदात को दिया अंजाम

दुकानदार के बेटे सत्यम ने बताया कि यह घटना रात करीब 3:50 बजे की है। सत्यम ने कहा रात को जब पहली बार हल्का सा शटर खुलने की आवाज आई तो मेरी नींद खुली। मुझे लगा कि शायद कोई भ्रम हुआ है, इसलिए मैंने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब दोबारा तेज आवाज आई, तो मैं बाहर आया। मैंने देखा कि दुकान के अंदर टॉर्च जल रही थी। सत्यम ने तुरंत अपनी मां से चाबी मंगवाई और जैसे ही वे दुकान के अंदर की तरफ बढ़े, चोर वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। सत्यम के अनुसार, चोर गल्ले में रखी सारी नकदी समेट कर ले गए।

दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ले गए पुलिस जांच करते हुए

दुकान का शटर तोड़कर चोरी कर ले गए पुलिस जांच करते हुए

सीसीटीवी में दिखे 3 लोग: महिला के हाथ में थे हथियार

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर एक काली रंग की एक्टिवा पर सवार तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। इनमें दो युवकों ने अपने मुंह ढके हुए थे, जबकि उनके साथ एक महिला भी शामिल थी। पीड़ित परिवार के अनुसार सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला के हाथ में लोहे की रॉड जैसा कोई हथियार था। आरोपियों में एक युवक थोड़ी बड़ी उम्र का लग रहा है, जबकि बाकी दोनों कम उम्र के दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी देते हुए सत्यम।

जानकारी देते हुए सत्यम।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लोगों में भारी रोष

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की गश्त न के बराबर है। पीड़ित सत्यम ने प्रशासन पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा,गर्मियों के दिनों में सुबह 4 बजे के आसपास उजाला हो जाता है। अगर सरेआम इस समय चोरियां हो रही हैं, तो पुलिस का खौफ कहां है।

इलाके में सुबह से शाम तक नशेडियों का जमावड़ा लगा रहता है जिसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि वारदात के बाद पुलिस ने उल्टा उन्हीं से सवाल किया कि गल्ले पर लॉक क्यों नहीं लगाया था।

पुलिस का दावा: जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि राम समुझ पाल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा,हमे सुबह करीब 3:30 बजे की घटना की शिकायत मिली है, जिसमें दुकान के अंदर से करीब ₹8,000 की चोरी की बात कही गई है। हम विमल जी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

देरी से पहुंचने के आरोपों को नकारते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही मुंशी के पास सूचना आई, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। इलाके में बढ़ रही चोरियों पर उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा एक्टिव रहती है और कुछ दिन पहले ही स्नैचर्स को भी पकड़ा गया था। इस मामले में भी आरोपियों को जल्द ही ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!