Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में दिनदहाड़े हौजरी फैक्ट्री में चोरी:वारदात CCTV में कैद, 40 हजार रुपए का नुकसान; पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के शिवपुरी क्षेत्र के नजदीक प्रीतम नगर में बाइक सवार चोरों ने दिनदहाड़े एक हौजरी फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए यार्न (धागे) के दो बोरे चोरी कर लिए। चोरी की यह पूरी वारदात फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके के हौजरी व्यापारियों में दहशत का माहौल है। फैक्ट्री मालिक जसवी ने बताया कि प्रीतम नगर स्थित उनकी फैक्ट्री में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा था। उनका चौकीदार एक दिन की छुट्टी पर गया हुआ था, जबकि फैक्ट्री का मुख्य गेट खुला हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक इलाके में रेकी करते हुए आए और फैक्ट्री के बाहर चक्कर लगाए।जसवी के अनुसार आरोपियों ने देखा कि गेट पर कोई मौजूद नहीं है। इसके बाद एक युवक बाइक स्टार्ट रखकर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा युवक फैक्ट्री के अंदर घुस गया। आरोपी ने हॉल में रखे यार्न के दो बोरे उठाए और बाइक पर लादकर साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

फैक्ट्री के बाहर रेकी करते चोर।

फैक्ट्री के बाहर रेकी करते चोर।

30 से 40 हजार रुपए का नुकसान

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि चोरी हुए दोनों बोरों की कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपए है। जब उन्हें सामान गायब होने का पता चला तो उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। घटना के बाद फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी चोरी की वारदात रिकॉर्ड मिली।

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश बड़ी आसानी से फैक्ट्री में दाखिल हुए और कुछ ही मिनटों में यार्न के बोरे लेकर फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि चोरी करने वाले युवक जिस बाइक पर आए थे, उस पर कोई नंबर प्लेट तो लगी थी लेकिन नंबर नहीं लिखा था। इससे आरोपियों की पहचान करना और मुश्किल हो गया है।

व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद प्रीतम नगर और आसपास के हौजरी कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि औद्योगिक इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर रोका जा सके। जसवी ने कहा कि आज वह थाना सुंदर नगर में जाकर मामले की शिकायत भी देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!