Tuesday , November 3 2026
Breaking News

लुधियाना में चाकू मार-मारकर पत्नी का दिल फाड़ दिया:स्टील के चाकू से पेट-पीठ पर 28 वार किए; कत्ल करने ऑस्ट्रेलिया से आया पति

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में साइको हस्बैंड ने पत्नी की हत्या कर दी। पति को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी अन्य व्यक्ति से हैं। वह काफी समय से पत्नी की हत्या करने की फिराक में था। पति पत्नी की हत्या से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आया। लुधियाना आते ही उसने चाकू से पत्नी के दिल पर वार किए। उसने चाकू से उसका दिल फाड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए। पत्नी की छाती से लेकर पेट और पीठ तक स्टील के चाकू से कुल 28 वार किए गए। पत्नी 3 महीने अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में रही। इस दौरान बेटा भी साथ में ही था। वहां भी दोनों के बीच अनबन चलती रही। महिला कमलदीप कौर 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से लुधियाना पहुंची थी, जबकि उसका पति रविंदर सिंह 29 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से लुधियाना आया।

महिला की हत्या की पूरी कहानी सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…

  • 1996 में हुई थी शादी: रविंदर सिंह व कमलदीप कौर की शादी 1996 में हुई थी। छोटी उम्र में शादी हुई और जल्दी ही उनके दो बेटे हो गए। बड़ा बेटा 30 साल का है और छोटा बेटा 28 साल का है।

  • बोलेरो चलाता है आरोपी पति: आरोपी पति रविंदर सिंह पेशे से ड्राइवर है और वह बोलेरो पिकअप चलाता है। कमलदीप कौर हाउस वाइफ थी। कमलदीप कौर ने अपने बेटों को पढ़ाया। बड़े बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया।

  • पत्नी पर शुरू से करता था शक: पूछताछ में पता चला है कि कमलदीप कौर खुले विचारों की महिला थी। आरोपी को उसकी यह बात पसंद नहीं थी। इसी वजह से वह शुरू से उस पर शक करता था। पत्नी पर शक करने की पुष्टि परिवार भी कर चुका है।

  • बार-बार होती थी लड़ाई: पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंदर सिंह साइको किस्म का इंसान है और वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। परिवार ने पुलिस को बताया कि इसी वजह से वह पत्नी के साथ लगातार लड़ाई करता रहता था। पति के शक करने के बावजूद कमलदीप अपने बच्चों की परवरिश में जुटी रही और उसकी बातों को इग्नोर करती रही।

  • तीन महीने पहले गए थे ऑस्ट्रेलिया: पूछताछ में पता चला है कि रविंदर सिंह व कमलदीप कौर 3 महीने पहले अपने बड़े बेटे के पास ऑस्ट्रेलिया गए। दरअसल, उनके बेटे की तबीयत खराब थी तो उसकी देखभाल के लिए दोनों ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे।

  • ऑस्ट्रेलिया में भी दोनों में हुई बहस: आरोपी व उसकी पत्नी 3 महीने ऑस्ट्रेलिया में एक साथ रहे। इस दौरान भी कई बार उनकी आपस में बहस होती रही। वहां बेटा बीमार होने के कारण पत्नी चुप रही, आरोपी उसे धमकी देता रहा।

  • 23 अक्टूबर को लुधियाना पहुंची थी कमलदीप: पुलिस के मुताबिक कमलदीप ऑस्ट्रेलिया से 23 अक्टूबर को आ गई थी। वो अपने छोटे बेटे के साथ लुधियाना अपने घर में रह रही थी। इसी बीच 29 अक्टूबर को आरोपी रविंदर सिंह भी भारत लौटा। छोटा बेटा गगनदीप सिंह उसे दिल्ली एयरपोर्ट से लुधियाना लेकर आया।

  • एक फीट लंबे चाकू से की हत्या: आरोपी जब ऑस्ट्रेलिया से घर आया तो उसकी फिर पत्नी से बहस हुई। उसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने की ठान ली। वो फिराक में था कि जैसे ही वह उसे अकेली मिलेगी तो वह चाकू से वार कर देगा। आरोपी ने रसोई में से 12 इंच यानी करीब एक फीट लंबा स्टील का चाकू निकाला और उससे पत्नी की हत्या की।

  • बेटे को सामान लेने भेजा: गगनदीप सिंह ने बताया कि जब वो घर पर था तो उसके पिता ने उसे सामान लाने के बहाने बाहर भेजा। उसका कहना है कि जब वो बाहर निकला तो पिता ने रसोई में से बड़ा चाकू निकालकर मां की हत्या कर दी। जब वो वापस आया तो पूरा शव खून से लथपथ पड़ा था।

  • चाकू से दिल पर किए वार: पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने सबसे पहले कमलदीप के दिल पर चाकू से वार किए। चाकू से उसका दिल फाड़ दिया। इसके बाद पेट व पीठ पर एक के बाद एक कुल 28 वार किए। इससे उसके गुर्दे भी फट गए और आंतें भी कट गई थीं।

  • हत्या करके धोया चाकू: पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने हत्या के बाद चाकू धोकर रख दिया ताकि किसी को शक न हो। बेटे के आने से पहले आरोपी मौके से निकल चुका था।

  • पिता के फरार होने पर हुआ शक: बेटे ने पुलिस को बताया कि जब वो घर पहुंचा तो मां खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरी थी। पहले उसे समझ में नहीं आया कि यह क्या हुआ है। मां की हालत देखकर उसे शक हो गया कि यह काम पिता ने ही किया और वो अब हत्या करके फरार हो गए। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अरेस्ट कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका में नगर कीर्तन में हिंसा:2 गुटों में फायरिंग-चाकूबाजी, तलवारें भी चलीं, 2 लोग घायल, संदिग्ध हिरासत में

अमृतसर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की 2 घटनाएं …

लुधियाना में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती का सुसाइड:बर्थडे पर मिलने आया तो परिजनों ने गोलियां चलवाईं; भाई बोला- बहन को परेशान करता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में परिजन की तरफ से बॉयफ्रेंड पर गोलियां चलाने से नाराज …

लुधियाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी की मौत:पूछताछ करते वक्त थाने में तबीयत बिगड़ी; गुरुद्वारे पर फायरिंग केस में अरेस्ट किया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राज सिंह …

संगरूर में 25 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:रेड नहीं करने के बदले मांगी रकम, 30 हजार मांगे, 25 हजार में सौदा तय

संगरूर , (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में थाना दिड़बा में तैनात …

माड़ी मेघा के खेतों में मिला ड्रोन से गिराया पैकेट:पुलिस-BSF टीम ने 1 किलो 965 ग्राम हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए

तरनतारन , (PNL) : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव माड़ी मेघा के खेतों से खालड़ा …

जालंधर के युवा गोल्फ खिलाड़ी युवराज भाटिया ने जीता गवर्नर्स कप 2026 का खिताब, स्कूल का नाम किया रोशन

जालंधर, (PNL) : शहर के होनहार युवा गोल्फ खिलाड़ी युवराज भाटिया ने प्रतिष्ठित गवर्नर्स कप …

कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकाने पर ED की छापेमारी, CRPF के जवान भी तैनात

होशियारपुर , (PNL) : पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व …

फोन नहीं लगा, लेकिन iPhone ने हादसे की खबर मां तक पहुंचाई; क्रैश डिटेक्शन फीचर से कैसे मिला पहला अलर्ट?

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में रैपर हनी सिंह …

मैं कोई पंडित नहीं हूं’, NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक …

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

न्यूज डेस्क, (PNL) : फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया …

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान …

जालंधर में आज भारत-दक्षिण कोरिया के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी सोमवार का दिन बेहद रोमांचक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

नूरमहल में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला …

लुधियाना में अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!