Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में कूरियर हब से सवा ₹2 लाख की चोरी:CCTV में शटर उठाते दिखे नकाबपोश; न पार्सल छेड़े, न सामान, कैश लॉकर ले गए

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना शहर के सेक्टर 39 इलाके में बेखौफ चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राम दरबार के सामने स्थित शैडोफैक्स कूरियर कंपनी के हब को निशाना बनाते हुए चोर वहां से सवा 2 लाख रुपए की नकदी और कैश लॉकर उखाड़ ले गए। पूरी वारदात ऑफिस में लगे CCTV में कैद हो गई।

चेहरे ढक आए थे दो चोर

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बुधवार सुबह करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश चोर ऑफिस के बाहर पहुंचते हैं। चोरों ने बड़ी चालाकी से शटर का ताला तोड़ा और उसे ऊपर उठाकर अंदर पहुंचे। वीडियो में दोनों संदिग्ध ऑफिस के अंदर घूमते और सीधे उस जगह पहुंचते नजर आ रहे हैं जहां कैश लॉकर रखा था।

लॉकर उखाड़कर मौके से फरार

चोरों ने न तो वहां रखे कीमती पार्सल छुए और न ही किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ लगाया। वे सीधे लॉकर उखाड़कर वहां से फरार हो गए।

पूरी प्लानिंग के साथ आए थे आरोपी

कंपनी के प्रतिनिधि जसजीत सिंह ने बताया कि वे रात 10 बजे ऑफिस लॉक करके गए थे। सुबह जब टीम लीडर अनलोडिंग के लिए पहुंचे, तब चोरी का पता चला।

पुलिस पर उठे सवाल: घटना के बाद भी नहीं पहुंची टीम

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामला थाना मोती नगर के अंतर्गत आता है और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस की टीम न तो मौके पर मुआयना करने पहुंची और न ही औपचारिक FIR दर्ज की। कंपनी मैनेजमेंट अब पुलिस से जल्द कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!