Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना के जैन मंदिर में चोरी:चांदी की मूर्ति-बर्तन और कैश ले गए चोर, पहचान छिपाने के लिए DVR भी उखाड़ी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जैन मंदिर में घुसकर दो अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति, पूजा के बर्तन, गल्ले में रखा कैश और सीसीटीवी का डीवीआर ले गए। मामला पीएयू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंज पीर रोड स्थित सूरिया विहार का है। वारदात 13 और 14 जून 2026 की दरमियानी रात को हुई। जैन मंदिर की देखरेख श्री शरियांस वल्लभ जैन सेवा सोसाइटी द्वारा की जाती है। सोसाइटी के प्रधान सुधीर जैन (61 वर्ष) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात के समय दो अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुए।

चांदी की मूर्ति और 20 प्लेटें-कटोरियां गायब

चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की एक कीमती चांदी की मूर्ति, पूजा-अर्चना में इस्तेमाल होने वाली 20 चांदी की प्लेटें, 20 छोटी चांदी की कटोरियां और 4 बड़े कटोरे चोरी कर लिए। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की गोलक तोड़कर उसमें रखी करीब 10 से 15 हजार रुपए की नकदी भी निकाल ली।

पहचान छिपाने के लिए DVR भी ले उड़े

शातिर चोरों को पता था कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मंदिर के अंदर लगा डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले लिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

शिकायतकर्ता सुधीर जैन के बयानों के आधार पर थाना पीएयू (PAU) की पुलिस ने 17 जून को अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4) और 305 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) अमरीक सिंह कर रहे हैं। पुलिस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!