Wednesday , November 11 2026
Breaking News

राजकोट टेस्ट पर टीम इंडिया की पकड़ हुई मजबूत, यशस्वी जयसवाल ने बढ़ाई अंग्रेजों की परेशानी

राजकोट, (PNL) : राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 196 रन है. इस तरह भारतीय टीम की बढ़त 322 रनों की हो गई है. शुभमन गिल और कुलदीप यादव दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद लौटे. शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं. जबकि कुलदीप यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, इससे पहले ओपनर यशस्वी जयसवाल ने शानदार शतक बनाया. हालांकि, यशस्वी जयसवाल दिन का खेल खत्म होने से पहले रिटायर हर्ट होकर वापस लौटे.

यशस्वी जयसवाल ने फिर जड़ा शतक

यशस्वी जयसवाल ने 133 गेंदों पर 104 रन बनाए. अब तक वह अपनी इनिंग में 9 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए. जबकि रजत पाटीदार ने फिर निराश किया. रजत पाटीदार बिना कोई रन बनाए टॉम हॉर्टली की गेंद पर चलते बने. लेकिन इसके बाद यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. इंग्लैंड के लिए जो रूट और टॉम हॉर्टली को 1-1 कामयाबी मिली.

भारतीय टीम को मिली 126 रनों की बढ़त

भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रनों का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम 319 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी में 126 रनों की बढ़त मिली. इंग्लैंड के लिए ओपनर बैन डकैट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. बैन डकैट ने 151 गेंदों पर 153 रन बना डाले. उन्होंने अपनी इनिंग में 23 चौके और 2 छक्के जड़े. लेकिन इसके अलावा बाकी अंग्रेज बल्लेबाजों ने निराश किया.

ऐसा रहा टीम इंडिया के गेंदबाजों का हाल

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. कुलदीप यादव और रवीन्द्र जडेजा को 2-2 कामयाबी मिली. जसप्रीत बुमराह और रवि अश्विन ने 1-1 अंग्रेज बल्लेबाजों को चलता किया.

राजकोट टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 445 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए रोहित शर्मा और रवीन्द्र जडेजा ने शकर बनाया. इसके अलावा सरफराज खान ने 62 रनों की अच्छी पारी खेली. इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. रेहान अहमद को 2 कामयाबी मिली. जिम्मी एंडरसन, टॉम हॉर्टली और जो रूट को 1-1 कामयाबी मिली.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!