Wednesday , September 30 2026
Breaking News

रविवार को पंजाब में चढ़ा सियासी पारा, अमित शाह-राजनाथ और प्रियंका गांधी ने की रैलियां, केजरीवाल करेंगे रोड शो, पढ़ें खबर और देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक तरफ पंजाब में गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं रविवार को राज्य में सियासी पारा भी काफी गरम रहा। रविवार को पंजाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और प्रियंका गांधी ने रैलियां की जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में रोड शो करने जा रहे हैं। यानि कि संडे वाले दिन दिग्गज नेताओं ने पंजाब में डेरा डाले रखा।

वरिष्ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बठिंड़ा पहुंचे। यहां वह रैली को संबोधित कर रहे है। इससे पहले उन्होंने फतेहगढ़ में जनसभा में कहा कि डॉक्टर ने उन्हें खड़े होने से मना किया है। उन्होंने उन्हें 7 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। जब तक नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वे आराम नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के खन्ना के राहौण मंडी में न्याय संकल्प रैली में पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के साथ पंजाब के सीनियर कांग्रेसी लीडर भी मौजूद हैं। वह इस लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के लिए प्रचार करने आई हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपने गोदी मीडिया की बात की, आपने खुद देखा, किसान आंदोलन में गोदी मीडिया का क्या रोल रहा। मोदी ने आपको देशद्रोही का दर्जा दिया। तो पूरे देश के गोदी मीडिया ने आपको यही दिखाया। आपके संघर्ष आंसू नहीं दिखाए। जब यूपी में 6 किसानों को भाजपा नेता के बेटे ने अपनी जीप के नीचे कुचल दिया तो कहा कि किसान उपद्रवी थे। जबकि वे शांति से आंदोलन कर रहे थे। जब मैं लखीमपुर खीरी गई तो मुझे गिरफ्तार कर लिया गया, उस मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया।

लुधियाना में रविवार (26 मई) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैली है। शाह भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। लोगों को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

अमित शाह की रैली के लिए जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में शाम पांच बजे होगी और इसके लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री के विरोध को देखते हुए कई किसान नेताओं को पुलिस ने शनिवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

अरविंद केजरीवाल आज 26 मई को एक जनसभा के साथ दो रोड शो करने वाले हैं। दोपहर के समय अरविंद केजरीवाल फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। जहां वे टाउन हॉल में बैठक करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे और चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद केजरीवाल होशियारपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। तकरीबन 4 बजे वे होशियारपुर पहुंचेंगे और रोड शो निकालेंगे। ये रोड शो खत्म करने के बाद शाम 5 बजे वे बठिंडा पहुंचे जाएंगे।

सीएम मान करेंगे जनसभाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार 5 कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सीएम खडूर साहिब, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में करेंगे जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे फिरोजपुर में और 7 बजे गुरु हर सहाय में रोड शो करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!