Sunday , October 11 2026
Breaking News

ये IAS अधिकारी होंगे पंजाब के नए चीफ सैक्रेटरी, सीएम मान ने दी हरी झंडी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा आज जारी आदेशों के अनुसार 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री अनुराग वर्मा राज्य के नये मुख्य सचिव होंगे। वह 1 जुलाई 2023 को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। श्री वर्मा वर्तमान मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ का स्थान लेंगे जो 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

श्री अनुराग वर्मा वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, उद्योग एवं वाणिज्य, कानूनी एवं विधायी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं निवेश प्रोत्साहन हैं। नये आदेश के अनुसार श्री वर्मा के पास मुख्य सचिव के अलावा प्रधान सचिव पर्सोनल एवं विजिलेंस का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

पटियाला में शिक्षक परिवार में जन्मे श्री अनुराग वर्मा के पिता केमिस्टरी के प्रोफेसर थे और उनकी माँ एक अंग्रेजी शिक्षिका थीं। उनका पैतृक गांव पटियाला जिले में चलेला है।थापर कॉलेज, पटियाला से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री के गोल्ड मेडलिस्ट श्री वर्मा 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में देश भर में सातवें स्थान पर आए।

फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जिलों के उपायुक्त के रूप में उत्कृष्ट और कुशल सेवाएं प्रदान करने के बाद, श्री अनुराग वर्मा ने मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभागों में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं। विशेष सचिव राजस्व के रूप में उन्होंने राज्य में राजस्व रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण और फर्द केंद्रों की शुरुआत की विशेष पहल की। उन्होंने आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद पर रहते हुए अपनी कार्यकुशलता से राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों के लिए टैक्स भरने की जटिल प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाया। ग्रामीण विकास एवं पंचायत के वित्त आयुक्त रहते हुए जहां उन्होंने मनरेगा योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया, वहीं राज्य के 1000 से अधिक गांवों में खेल के मैदान और खेल पार्क का निर्माण करके एक स्वस्थ वातावरण बनाया।

श्री अनुराग वर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी को अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से निभाने का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण को जमीनी स्तर पर लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्यों के साथ-साथ प्रदेशवासियों को प्रदान की जा रही पारदर्शी एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जायेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के सर्वांगीण विकास एजेंडे को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर लोगों की दैनिक शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!