Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, मौत:कानों में लगे हेडफोन, पास पड़ा था पिट्ठू बैग; लोग बोले- नेटवर्क केबल की चपेट में आया

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक टावर नंबर-3 की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई घटना।

लोगों के का कहना है कि युवक के कानों में हेडफोन लगे हुए थे और पास पिट्ठू बैग पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला:-

  • लोगों को सुनाई दी जोरदार आवाज: मामला बुधवार रात करीब 12:25 बजे का है। सोसाइटी में अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी। यह सुनकर स्थानीय निवासी पार्किंग क्षेत्र की ओर पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक युवक (35 साल) का शव पड़ा मिला। लोगों ने कहा कि युवक के कानों में हेडफोन लगे हुए थे।

  • नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था: युवक के पास एक पिट्ठू बैग भी पड़ा था, जिसमें पानी की बोतल थी। उसका मोबाइल फोन जेब में सुरक्षित पाया गया और उसने चप्पल पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ऊपर से गिरते समय इमारत के बाहरी हिस्से से गुजर रही एक नेटवर्क केबल की चपेट में आ गया था। टक्कर लगने से केबल टूट गई और वह भी जमीन पर आ गिरी।

  • CCTV फुटेज में ऊपर से गिरता दिखा युवक: मृतक पिछले 3-4 महीनों से सोसाइटी में किराए के फ्लैट में रह रहा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में युवक ऊंचाई से गिरते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा

सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब 2:15 बजे घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!