Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली में हेरोइन के नशे में युवक गिरफ्तार:डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया, पुलिस से आरोपी बोला- पंचकूला से नशा करने आया हूं

चंडीगढ़  , (PNL) : मोहाली की ढकोली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को हेरोइन के नशे में गिरफ्तार किया है। युवक का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, एसआई हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ मैजेस्टिक पैलेस ढकोली के पास गश्त कर रहे थे।दोपहर करीब 2 बजे एक युवक एक्टिवा स्कूटर पर आता दिखा, जो पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने अपनी पहचान राम चंद उर्फ मुन्ना, निवासी वार्ड नंबर 3, रेलवे गेट के पास ढकोली बताई। उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पंचकूला से नशा करने आया था। इसके बाद पुलिस उसे सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले गई।जहां उसका डोप टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। ढकोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!