Wednesday , August 19 2026
Breaking News

मोहाली में महिला से झपटी गोल्ड चेन:गली में सैर कर रही थी, शोर मचाने पर भी नहीं पकड़ा गया; बाइक से भागे बदमाश

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के शहीद उधम सिंह नगर में सोमवार देर शाम चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। वार्ड नंबर 24, खरड़ स्थित रंधावा रोड की कॉलोनी में महिला रोजाना की तरह सैर कर रही थी, तभी अज्ञात युवक ने उसके गले से करीब 2 तोले सोने की चेन झपट ली।

महिला के पति सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी गली में टहल रही थी, तभी पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक पैदल तेजी से उसके पास आया और चेन छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

लोगों ने स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया जा रहा है कि गली के मोड़ के पास एक अन्य युवक पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, जिसके साथ बैठकर आरोपी फरार हो गया। स्थानीय निवासियों ने इलाके में बढ़ती स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी: पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!