Tuesday , March 10 2026
Breaking News

मोहाली में पंजाब पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच फायरिंग, दो पकड़े, बाउंसर मर्डर केस में थे वांछित, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मोहाली में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने पुराने मामलों में वांछित शूटर्स की घेरेबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने दोनों शूटर्स को अरेस्ट करने में काययाबी हासिल की है। मुठभेड़ में दोनों शूटर्स को पैरों में गोलियां लगी हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। इन शूटर्स लक्की पटियाल गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है।

मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग के अनुसार ये दोनों शूटर्स बाउंसर मर्डर केस के वांछित थे। मुल्लांपुर में पुलिस की इन शूटर्स के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार इन दोनों शूटर्स की पहचा तेउद गांव निवासी विक्रम राणा उर्फ हैप्पी और खरड़ निवासी किरण सिंह उर्फ धनुआ के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मनीष कुमार उर्फ मनी राणा हत्याकांड में पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने जब इनकी घेरेबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। मुठभेड़ के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!