Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव मौली बैदवान में काम करता है। 28 जून को वह सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

‘दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ’

शिकायत के मुताबिक, जब निहंग जसदीप सिंह गुरुद्वारे से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने उसे देखकर अपने निहंग साथियों से कहा, “यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।” इसके तुरंत बाद कुछ निहंग सिंहों ने जैकारे लगाने शुरू कर दिए और उसे बेरहमी से मारपीट की।

अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जांच के बाद कार्रवाई

इस हमले में परमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। सोहाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बीएनएस (BNS) की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!