Monday , August 10 2026
Breaking News

मोहाली में डिकरी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार:दुकानदार को पैसे डबल करने का झांसा दिया, कैश-अंगूठियां ले उड़े; 3 दिन की रिमांड पर

मोहाली , (PNL) : मोहाली में मोबाइल दुकान से 75 हजार रुपए और दो सोने की अंगूठियां ठगने वाले डिकरी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। सदर खरड़ पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 जून की सुबह गांव संते माजरा स्थित चौधरी कम्युनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर हुई थी। योजनाबद्ध तरीके से एक-एक कर सभी आरोपी दुकान में दाखिल हुए और डिकरी का खेल शुरू कर दिया। सभी आरोपी एक-दूसरे से अनजान होने का नाटक कर रहे थे।

अंगूठी दुकान के काउंटर से चोरी

गिरोह के सदस्यों ने प्लास्टिक की डिकरियों पर दांव लगाकर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। उन्होंने अपने ही साथियों को बार-बार जिताकर दुकानदार दर्पण सिटी निवासी सिकंदर चौधरी का भरोसा जीत लिया। इसके बाद दुकानदार को भी खेल में शामिल कर उससे 75 हजार रुपए कैशऔर एक सोने की अंगूठी ठग ली गई। दूसरी अंगूठी दुकान के काउंटर से चोरी कर ली गई।

तस्वीरें दुकानदारों के ग्रुप में साझा

वारदात के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें मोबाइल दुकानदारों के ग्रुप में साझा की थीं। अगले दिन आरोपी अपने नए शिकार की तलाश में लांडरा की एक दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक सिम कार्ड खरीदा, जिससे उनकी पहचान हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने लांडरा स्थित उनके फ्लैट पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी के आधार पर आरोपी ट्रेस

आईओ एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा निवासी मनिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, विशाल कुमार, बलविंदर सिंह, राजवीर सिंह और अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। ये सभी टीडीआई सिटी, लांडरा के फ्लैट नंबर 312 में रह रहे थे।

लूट की रकम और सोना बरामद करने की कोशिश

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी गई रकम, दोनों सोने की अंगूठियां और वारदात में इस्तेमाल की गई कार व मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह ने पंजाब या अन्य राज्यों में इसी तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!