Wednesday , November 11 2026
Breaking News

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जालंधर के इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रॉजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में मोहाली स्थित NIA की स्पेशल कोर्ट ने उसके खिलाफ ओपन-डेटेड नॉन-बेलेबल वारंट (NBW) जारी किया है।अदालत ने माना कि आरोपी लगातार फरार है। उसके अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे समन या जमानती वारंट के जरिए अदालत में पेश कराना संभव नहीं है। NIA के इनपुट के मुताबिक, शहजाद भट्टी फिलहाल ब्राजील में छिपा हुआ है और वहीं से भारत विरोधी आतंकी एक्टीविटीज का संचालन कर रहा है।

कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस NBW के आधार पर आगे इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने और प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह वारंट आरोपी की गिरफ्तारी तक प्रभावी रहेगा। यह वारंट कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ भी जारी हो चुका है।

जिस मामले में NBW, उसे 4 पॉइंट में समझिए…

1. सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद, ग्रेनेड हमले तक पहुंचा यह मामला 16 मार्च 2025 का है। जालंधर के थाना मकसूदां क्षेत्र में इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रॉजर संधू के घर की बालकनी में एक संदिग्ध धातु की वस्तु मिली, जो जांच में हैंड ग्रेनेड निकली। शुरुआत में मामले की जांच पंजाब पुलिस ने की। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए नवदीप संधू पर लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गिफ्टिंग के माध्यम से पैसे देने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने अपने भारतीय नेटवर्क के जरिए ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रची।

2. व्हाट्सएप ग्रुप से तैयार हुई हमले की साजिश NIA की जांच में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था, जिसमें कई भारतीय नंबर जुड़े हुए थे। एजेंसी के अनुसार, इसी ग्रुप के जरिए हमले की योजना बनाई गई, आरोपियों के बीच संपर्क कराया गया और पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की गई।

3. गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने संभाली जांच 15 दिसंबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA ने मामले को दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की। इससे पहले पंजाब पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी और 9 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 को NIA ने विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की।

जिसमें शहजाद भट्टी और दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपन राणा को आरोपी बनाया। NIA की जांच में यह भी सामने आया कि भट्टी ने भारतीय गुर्गे हार्दिक कंबोज को जालंधर भेजा था, जबकि विदेश में बैठे मोहम्मद जशीर अख्तर उर्फ जस्सी के साथ मिलकर भर्ती और लॉजिस्टिक्स का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

4. भट्‌टी ब्राजील में छिपा, अब आगे क्या होगा? NIA ने अदालत में पंजाब पुलिस की रिपोर्ट भी पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहजाद भट्टी के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में आतंकवाद, आपराधिक साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि भट्टी केवल रंगदारी या व्यक्तिगत रंजिश तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी धरती का इस्तेमाल कर भारत विरोधी गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को संचालित करने वाले बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है। NBW जारी होने के बाद अब एजेंसी उसके खिलाफ इंटरनेशनल लेवल पर कानूनी कार्रवाई तेज कर सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!