Wednesday , February 18 2026
Breaking News

मोहाली के एक होटल में युवक के साथ रुकी महिला का कत्ल, चार साल का बच्चा गायब, पढ़ें पूरी खबर

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मोहाली से बड़ी खबर है। सेक्टर 57 स्थित एक निजी होटल में देर रात महिला का कत्ल कर दिया गया। कमरे में उसकी डेडबॉडी मिली है। महिला के गले पर निशाने मिले हैं। मृतका की पहचान सुनीता निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मोहाली के फेज एक में होटल में बीते बुधवार को महिला और युवक ने कमरा लिया था। इनके साथ 4 साल का बच्चा भी था।

गुरुवार सुबह होटल स्टाफ की तरफ से कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो किसी की तरफ से दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। घटना के बाद से युवक और बच्चा गायब थे, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह भी नवांशहर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देगी। आरोपी मृतिका का पति या लिविंग में रहने वाला बताया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!