Tuesday , May 26 2026
Breaking News

मोगा में मतदान दौरान भिड़े कांग्रेस-AAP समर्थक:बूथ के बाहर खड़े होने पर विवाद, पुलिस ने हटाई भीड़; वार्ड-41 का मामला

मोगा  , (PNL) :  मोगा शहर में आज नगर निगम चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बूथ के बाहर खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली बहस हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई और माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण सिंगला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया।

बूथ के आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों को वहां से हटा दिया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

चुनाव को लेकर दोनों दलों के समर्थकों में उत्साह

वार्ड नंबर 41 से कांग्रेस के उम्मीदवार कुनाल शर्मा हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने गौरव गर्ग को मैदान में उतारा है। चुनाव को लेकर दोनों दलों के समर्थकों में उत्साह है, जिसके चलते इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है।

पूरे इलाके में कड़े सुरक्षा प्रबंध

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे इलाके में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में महिला से झपटी गोल्ड चेन:गली में सैर कर रही थी, शोर मचाने पर भी नहीं पकड़ा गया; बाइक से भागे बदमाश

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के शहीद उधम सिंह नगर में सोमवार देर शाम चेन स्नैचिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!