Wednesday , July 22 2026
Breaking News

मोगा नगर निगम पर आम आदमी पार्टी ने किया कब्जा, कांग्रेस की मेयर के खिलाफ जीता अविश्वास प्रस्ताव, पढ़ें

मोगा, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोगा से आ रही है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए मोगा नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को पार्टी ने मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया। 50 में से 41 काउंसलर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। अब नया मेयर चुना जाएगा। पिछले सात जून को विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने 42 पार्षदों को साथ लेकर एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। मंगलवार को मेयर नितिका भल्ला को सिर्फ छह पार्षदों ने समर्थन दिया।

मोगा नगर निगम के चुनाव 13 फरवरी 2021 को हुए थे। 50 वार्ड में से 20 पार्षद कांग्रेस से जीते थे। 10 आजाद थे। चार आम आदमी पार्टी के और 15 अकाली दल के पार्षद जीते थे। एक पार्षद भाजपा का था। तब कांग्रेस की सरकार थी। 10 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने 13 मई को अपना मेयर बनाया था। फिर आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार के काम को देख अकाली दल के सात पार्षद और कांग्रेस के 28 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इसके अलावा कुछ पार्षदों ने आप को बाहर से समर्थन दिया। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 50 पार्षदों में से 41 ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया। मोगा पहला निगम है, जिस पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। मंगलवार को बहुमत साबित करने के दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस भी मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

चंडीगढ़ में BJP कार्यालय घेरने निकले किसान, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही …

जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:टांग में गोली लगी तो जमीन पर गिरा, खून देख दर्द से तड़पने लगा गुल्लू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोलियां मारकर डबल मर्डर करने के आरोपी के साथ पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!